छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

04 नग मोबाईल, 10 नग सट्टा पट्टी पर्ची, कुल नगदी रकम 57970/- रूपये के साथ 04 सटोरिया गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 13.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत कुछ लोग सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपीयों को सट्टा पट्टी पर्ची नगदी रकम रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर रंगे हांथों सट्टा पट्टी पर्ची एवं मोबाइल से आन लाईन, सट्टा नामक जुआ खेलाते 04 व्यक्तियों को पकडकर धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

(1) संजय कुमार गोंड पिता मुन्नर गोंड उम्र 42 वर्ष साकिन- गोगांव बजरंग नगर गायत्री मेडीकल के पास थाना गुढियारी जिला रायपुर
जप्ती – एक नग ओप्पो कंपनी की सफेद रंग मोबाइल, एयरटेल का सीम नम्बर- 89624-82513 लगी, 03 नग सट्टा पट्टी पर्ची तथा नगदी रकम 4500/- रूपये

(2) राजेन्द्र बंजारे पिता रामगुलाल बंजारे उम्र 45 वर्ष साकिन नेउडीह थाना धरसींवा जिला रायपुर
जप्ती – एक नग वीवो स्काई ब्लू रंग का मोबाइल एवं सट्टा पट्टी 02 नग तथा नगदी रकम 21550/- रूपये

(3) अमित घृतलहरे पिता बिकाउ घृतलहरे उम्र 26 वर्ष साकिन बाजार चैक गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर
जप्ती – एक नग रियलमी काले रंग का मोबाइल एवं सट्टा पट्टी पर्ची 03 नग तथा नगदी रकम 20400/- रूपये

(4) चन्द्रकुमार दासवानी पिता खेमचन्द्र दासवानी उम्र 56 वर्ष साकिन बजरंग नगर गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर
जप्ती – एक नग ओप्पो ए-57 गोल्डन कलर का मोबाइल एवं सट्टा पट्टी पर्ची 02 नग तथा नगदी रकम 11520/- रूपये

Related Articles

Back to top button