छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

01 किलो 400 ग्राम गांजा परिवहन करते आरोपी मोह. शकील गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 21.06.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम लखौली ओव्हरब्रीज पास नाकेबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देख उसे रूकवाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह. शकील खान निवासी गरियाबंद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोह. शकील खान को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम गांजा कीमती लगभग 14,000 /- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 430/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मोह0 शकील खान पिता मोह0 शमशेर खान उम्र 34 साल साकिन ग्राम कोसमखुटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।

Related Articles

Back to top button