छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा…

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ की जेलों में इस बार नवरात्र केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, अनुशासन और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बनकर उभरा है। प्रदेश की विभिन्न जेलों में बड़ी संख्या में बंदी व्रत-उपवास रखकर भक्ति और साधना में लीन हैं। जेल प्रशासन द्वारा भी इस दौरान विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बंदी अपनी आस्था का पालन सहज रूप से कर सकें।

 2,397 बंदी कर रहे नवरात्र व्रत

प्रदेशभर की जेलों में कुल 2,397 बंदी नवरात्र का उपवास कर रहे हैं। इनमें 2,125 पुरुष और 272 महिला बंदी शामिल हैं। यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आस्था और अध्यात्म की भावना जीवित रहती है और व्यक्ति को सकारात्मक दिशा देने का काम करती है।

जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्थाएं

महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्हें फल, दूध और अन्य उपवास योग्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

अंबिकापुर जेल में कलश स्थापना, भजन-कीर्तन

केंद्रीय जेल अंबिकापुर में जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत के नेतृत्व में बंदियों ने विधिवत कलश स्थापना की है। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे परिसर में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिल रहा है, जो बंदियों के मानसिक और भावनात्मक सुधार में सहायक बन रहा है।

Related Articles

Back to top button