छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कार में हादसे के बाद लगा दी आग, दुर्ग में रिपेयर कराने को लेकर विवाद, थाने शिकायत करने पहुंची

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग. दुर्ग में एक युवक ने अपने पहचान वाले से कार मांगी। लेकिन कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसे बनवाने को लेकर हुआ, तो युवक ने कार में और तोड़फोड़ की। जब पीड़िता शिकायत करने थाने पहुंची, तो गुस्से में उसने कार में लगा दी। महिला और बच्चों से भी मारपीट का आरोप लगा है। घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के देवार मोहल्ले की है। शिकायतकर्ता सुभद्रा गोस्वामी का आरोप है कि, पुलिस ने कार तोड़फोड़ की घटना पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसलिए मनोज यादव ने गुंडागर्दी की। कार में आग लगी दी। अब पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, मनोज यादव ने 30 नवंबर को सुभद्रा गोस्वामी की कार ली थी। वो शराब के नशे में कार चलाते समय कहीं हादसे का शिकार हो गया। जब मनोज घर छोड़ने आया, तो सुभद्रा गोस्वामी उस पर चिल्लाने लगी। कार की मरम्मत करवाने के लिए कहने लगी।

इस पर मनोज यादव भड़क गया। उसने कहा कि, वो कार नहीं बनवाएगा। दोनों ने एक-दूसरे से गाली-गलौज की। अगले दिन मनोज यादव का बेटा सुभद्रा गोस्वामी के घर गया और अपने पिता की ओर से माफी मांगकर मामला शांत करवा दिया। लेकिन 3 नवंबर को दोबारा विवाद हो गया। दोपहर के समय मनोज अपने दोस्तों के साथ पहुंचकर कार और बाइक में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद सुभद्रा गोस्वामी और उनका परिवार जेवरा सिरसा चौकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने न तो शिकायत दर्ज की न ही कोई कार्रवाई की। जिसके बाद रात 8 बजे मनोज यादव फिर शराब के नशे में अपने दोस्तों के साथ गोस्वामी के घर पहुंच गया। बाहर खड़ी कार में डीजल डालकर आग लगा दी। सोनिया गोस्वामी विरोध कर चिल्लाने लगी, तो बच्चे और उसके साथ मारपीट की गई।

 

“पत्रकारिता के अजातशत्रु हैं अच्युतानंद मिश्र”

Related Articles

Back to top button