छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक के कपड़े उतारकर बंद कमरे में पीटते नजर आ रहे है

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर। एक युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसे बेरहमी से लात-जूते से मारते हुए दिखाया है। घटना अधारताल की होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर पुष्टि नहीं की है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। मामले में अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

आशंका है कि यह वीडियो भी दबंगई दिखाने और दहशत फैलाने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तीन से चार लोग मिलकर युवक के साथ किसी बंद कमरे में मारपीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया की जिस आईडी से यह वीडियो शेयर किया गया है, उस व्यक्ति के बारे में पुलिस पतासाजी कर रही है। ताकि आरोपित और घटना के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके।

Related Articles

Back to top button