कांकेर लोकसभा : हमर राज पार्टी का चुनावी दौरा

कांकेर। लोकसभा कांकेर के संभावित प्रत्याशियों के साथ हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम, महासचिव विनोद नागवंशी , सलाहकार निपोन, यू आर गंगाराले, जिला अध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम, भगवानदास साहू का सामाजिक प्रमुखों और पार्टी सदस्यों के साथ बालोद जिलापार्टी कार्यलय में बैठक कर चुनाव प्रभारी , प्रचार प्रसार प्रभारी , मीडिया प्रभारी, सहयोग प्रभारी का नियुक्ति किए। इसके उपरांत गोटाटोला, डौंडी लोहार तहसील स्तरीय सामाजिक बैठक में शामिल हो कर अकबर राम कोर्राम जी ने सामाजिक पारंपरिक जानकारी के साथ देश में आदिवासियो पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताए, महासचिव विनोद नागवंशी ने संवैधानिक अधिकारों की हनन और समस्यो की निराकरण के लिए राजनीतिक जागरूकता के साथ समाज को अपने वोट का महत्व बताएं और बिना लोभ लालच के सभी से वोट डालने का अपील किए जिसका सभी लोगो ने समर्थन किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



