छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चेम्बर एवं कैट सी.जी.चेप्टर के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डाॅ. रमन सिंह जी को नवीन गृह प्रवेश पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सौजन्य मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल एवं कैट सी.जी.चेप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 21 जून 2024 को चेम्बर एवं कैट सी.जी.चेप्टर का प्रतिनिधि मंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डाॅ. रमन सिंह जी को नवीन गृह प्रवेश पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, उपाध्यक्ष टी.श्रीनिवास रेड्डी, भरत जैन, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, जयंत मोहता, कैट सी.जी.चेप्टर महामंत्री सुरिन्दर सिंह, युवा कैट अध्यक्ष अवनीत सिंह, प्रीतपाल सिंह बग्गा, शैलेन्द्र शुक्ला, नागेन्द्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button