छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ शासन को कुल 55 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति पहुचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर मुंगेली (ए)। राज्य शासन की धान खरीदी योजना के तहत् सोसायटी के माध्यम से की जाने वाली धान खरीदी के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा लालच में आकर धन प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के अनियिमितता/घोटाले किये जाते हैं। इसी अनुक्रम में थाना लालपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी, थाना पथरिया क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी एवं थाना फास्टरपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर मुंगेली पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा तीन अलग-अलग टीम बनाकर केस की लगातार मॉनिटरिंग की गयी, टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी एस आर धृतलहरे, डीएसपी नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर तीन अलग-अलग धान उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

प्रकरण जिले के तीन अलग-अलग थानों से संबंधित होने से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 हुआ है जिसमें से 59096.51 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है।

कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button