प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र महोत्सव इस बार नौ के बजाय 10 दिन का

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उज्जैन। शिव आराधना का पर्व शिव नवरात्र इस बार नौ की बजाय 10 दिन का रहेगा। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार शिव की साधना हो या शक्ति की उपासना अगर नवरात्र में तिथि की वृद्धि होती है, तो इसे शुभ माना जाता है। इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से त्रयोदशी तक 10 दिन शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। इसमें अष्टमी तिथि दो दिन रहेगी, जो साधना आराधना की दृष्टि से बेहद शुभ है।

ज्योतिर्विद पं.हरिहर पंड्या ने बताया शिवनवरात्र में तिथि की वृद्धि होना बेहद शुभ व श्रेष्ठ है। शास्त्रों में कहा गया है ‘अधिकस्य अधिकं फलं’ अर्थात तिथि की अधिकता ज्यादा फल प्रदान करती है। साधना का अवसर एक दिन अधिक मिलता है। 6 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पंचमी से शिवनवरात्र की शुरुआत होगी। 15 फरवरी को त्रयोदशी पर महाशिवरात्रि का पर्वकाल रहेगा।

Related Articles

Back to top button