छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी में फ्रेशर्स के लिए नई भर्ती, फ्री में सीखें काम, पैसे भी मिलेंगे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़   आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन इनमें से किसी की भी पढ़ाई पूरी करने के बाद जो कैंडिडेट्स अपने करियर को लेकर टेंशन में हैं, उनके लिए बढ़िया अपॉर्चुनिटी है। छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। जिन फ्रेशर कैंडिडेट्स को अनुभव न होने के वजह से नौकरी नहीं मिल रही है, वो इसके जरिए एक्सपीरियंस ले सकते हैं। आपको फ्री में सीखने का मौका मिल रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो आखिरी तारीख 20 फरवरी तक चलेंगे।

Apprentice Vacancy 2026: पद की डिटेल्स

कंपनी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी (CSPGCL)
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 245
ऑफिशियल वेबसाइट cspgcl.co.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 20 जनवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026
योग्यता आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन
स्टाइपेंड पदानुसार 9600 से 12300/- प्रति माह
चयन प्रक्रिया मेरिट बेसपर सेलेक्शन होगा
भर्ती का नोटिफिकेशन CGSPL ITI Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
​​CGSPL Diploma, Graduate Recruitment 2026 Notification PDF

योग्यता क्या चाहिए?

जो कैंडिडेट्स जिस अप्रेंटिस की पोस्ट पर अप्लाई करना चाहता है, उसे उसके मुताबिक शैक्षिक रूप से योग्य होना चाहिए। स्नातक अप्रेंटिसशिप के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन होना चाहिए। BSC/BCA कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस के उम्मीदवारों के पास राज्य के तकनीकी बोर्ड/मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित संकाय में डिप्लोमा होा चाहिए। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो। ऐसे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

पद की डिटेल्स

आवेदन कैसे करें?

  • इस अप्रेंटिसशिप में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।
  • इसमें अपना NATS 2.0/NAPS Registration Number, ब्रांच/ट्रेड, नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर,जन्मतिथि, आयु, स्थाई पता, श्रेणी संबंधित सभी जानकारी भर दें। शैक्षणिक अर्हता में परीक्षा का नाम, बोर्ड/विश्वविद्यालय जैसी जानकारी भरें।
  • अब अपना फोन नंबर/मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी भी भर दें।
  • पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को साथ में संलग्न करें और आवेदन पत्र की कॉपी कार्यालय में भेज दें।
  • पता है- कार्यालय/मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ 495677।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

पद की डिटेल्स

पद का नाम वैकेंसी
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस 105
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 65
डिप्लोमा 55

 

Related Articles

Back to top button