प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

Live Election Results 2024 : रुझानों में हरियाणा में भाजपा को बहुमत, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे

सच तक इंडिया रायपुर दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में बाजी पलटती दिख रही है। कुछ देर पहले तक हरियाणा में कांग्रेस आगे थी, अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आलाकमान ने चाहा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा’

हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, ‘भाजपा आगे चल रही है और वे (कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा, अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।’

हरियाणा में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि ‘हम आश्वस्त हैं कांग्रेस सरकार बनाएगी। हमें उम्मीद नहीं विश्वास है।’

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है, INLD और बसपा 1-1 सीट पर आगे चल रही है।

Related Articles

Back to top button