छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
एक दिवसीय 23वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। एक दिवसीय 23वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी 2023 आउटडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब में प्रातः 10:00 प्रारंभ होने जा रहा है। कैलाश मुरारका ने प्रेस से कहा कि इस प्रतियोगिता में 17 जिलों से 110 तीरंदाज, कोच और मैनेजर उपस्थित रहेंगे। उक्त प्रतियोगिता के विजयी तिरंदाज प्रतिभागी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि गुजरात में आयोजित होने जा रही है उसके लिए क्वालीफाई करेंगें। इस प्रतियोगिता का समापन सायं 4:30 होगा जिसमें प्रफुल्ल ठाकुर जी आईपीएस अधिकारी और प्रणव सिंह जी एडिशनल डायरेक्टर खेल एवं युवा कल्याण के कर कमलों से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा।



