भारत एक और खिताब जीतने के करीब, वेस्टइंडीज से होगा कल फाइनल में सामना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर. भारत में खेली जा रही इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. इस लीग के फाइनल मैच में इंडिया मास्टर्स का सामना वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम से होगा. इस लीग में सभी लीजेंड्स क्रिकेटर खेल रहे हैं, जिसमें महान सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है.

भारत एक और खिताब जीतने के करीब:
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में कुल 5 देशों की टीम ने हिस्सा लिया था. इंडिया मास्टर्स ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने लीग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका मास्टर्स की टीम के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दर्ज की रोमांच जीत:
वेस्टइंडीज मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स की टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला गया. श्रीलंका मास्टर्स ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. कप्तान ब्रायन लारा ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. दिनेश रामदीन ने 22 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. चैडविक वॉल्टन ने भी 20 गेंदों में 31 रनों का बनाये.
दूसरी ओर श्रीलंका मास्टर्स की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए असेला गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. उपुल थरंगा ने 30 रनों की पारी खेली.टीनो बेस्ट इस मैच में वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया. ड्वेन स्मिथ ने 2 विकेट लिए.



