छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 15 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मिहिर कुर्मी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और हर परिवार में खुशहाली आए।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी करें।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी शिवभक्तों और आम नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव का संदेश फैलाया।

Related Articles

Back to top button