छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा जनसैलाब:8 घाटों पर हर-हर गंगे गूंज रहा; 25 लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी…

सच तक इंडिया रायपुर माघ मेले का पहला स्नान यानी मकर संक्रांति का पर्व आज है। इस मौके पर प्रयागराज में आस्था का जनसैलाब उमड़ गया है। देर रात से ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए संगम पहुंच रहे थे। सुबह 5 बजे से संगम नोज पर स्नान दान शुरू हुआ। श्रद्धालु हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान कर रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भीड़ को देखते हुए इस बार स्नान के लिए 8 घाट बनाए गए हैं। रविवार को 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। आज यह आंकड़ा 25 लाख तक पहुंच सकता है। फिलहाल, पूरे माघ मेले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। करीब 35000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा वाराणसी में भी मकर संक्रांति की धूम है। यहां 84 घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। अयोध्या में सुबह से ही लोग सरयू में स्नान-दान कर रहे हैं। इसके बाद मंदिरों में दर्शन करने जा रहे हैं। सुबह से करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति की शुरुआत की। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने मकर संक्रांति पर परंपरागत पूजा की। इसके बाद गोरक्षपीठ और नेपाल नरेश की ओर से भेजी गई खिचड़ी चढ़ाई। फिर आम श्रद्धालुओं का खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी के साथ सवा महीना तक चलने वाले गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेला का शुभारंभ किया गया। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया, ”मकर संक्रांति का स्नान सोमवार को भोर से शुरू होकर शाम 5.22 बजे तक रहेगा। इस दौरान लोग गंगा, यमुना, संगम सहित अन्य नदियों में स्नान करेंगे। इसके बाद तिल, गुड़, चावल, फल, नए वस्त्र सहित अन्य का दान कर सकते हैं।

उन्होंने बताया, ”ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति को सूर्य की उपासना का महापर्व कहा जाता है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की समाप्त होती है। इस दिन से सूर्यदेव अपने तेज के साथ चलना शुरू करते हैं। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।”

Related Articles

Back to top button