28 जनवरी से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ देश के कई राज्यों में जहां कड़ाके की ठंड का असर अभी भी बना हुआ है, वहीं छत्तीसगढ़ में ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है और 28 जनवरी से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
28 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट:
मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकता है। बारिश की संभावना वाले जिले रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, गरैला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं।
बारिश कब होगी?
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को इन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। राजधानी रायपुर में 27 जनवरी की सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की सलाह:
गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें बिजली गिरने की आशंका में पेड़ों के नीचे न रुकें किसान और यात्री मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।



