छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर 01 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। श्री बेग ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हज कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना मेहताब आलम, मौलाना अमीर बेग, एवं मौलाना हसन अब्बास भी उपस्थित थें।




