छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सुकमा में CRPF जवान ने खुद को साथी की बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान

सच तक इंडिया रायपुर सुकमा। सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ 150 बटालियन के जवान ने खुद को अपने साथी की सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। जवान को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही जवान के परिजनों को इसकी सुचना दे दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 150 बटालियन में मृतक जवान दोरनापाल बीते कई महीनों से कैम्प में ही ड्यूटी पर था, कल यानी मंगलवार को जवान ने अचानक अपने साथी जवान के बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने तत्काल घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैम्प में तैनात बाकी अन्य जवानों ने बताया कि मृतक जवान मानसिक रूप से काफी तनाव में था, किसी से ज्यादा बात चीत नही कर रहा था। जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है, डॉक्टर्स पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देंगे।

Related Articles

Back to top button