छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर मुहर लगाने होगी चर्चा

सच तक इंडिया रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लगने की संभावना है। सभी मंत्री बुधवार की सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। दिवाली से पहले आयोजित कैबिनेट की इस बैठक में धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा होने के आसार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि सरकार धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। इसके अलावा धान खरीदी के लिए कर्ज लेने को लेकर भी कैबिनेट में फैसला हो सकता है। इसके अलावा नई उद्योग नीति, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एकसाथ करवाने और राज्योत्सव को लेकर मुहर लगने की संभावना है।



