छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सदन में गूंजा जंगल सफारी में वन्यजीवों की मौत का मुद्दा, कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने उठाया मामला…

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन था। सदन में आज जंगल सफारी में वन्यजीवों की
मौत का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने वन्यजीवों की मौत का मुद्दा उठाया। वनमंत्री केदार कश्यप ने
विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि 2023 से जनवरी 2024 के बीच 74 वन्यजीवों की जंगल सफारी में हुई मौत,घटना के संबंध में विशेषज्ञों से जांच कराई गई है,वन्यजीवों को आवश्यक दवाएं दी जा रही है,टीकाकरण का प्रयास भी किया जा रहा है,किसी की उम्र ज्यादा हो गई थी तो कुछ लोगों की आपसी झगड़े में मौत हुई ,वन्य प्राणियों के सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था है, चिकित्सा का कंपाउंडर भी है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री केदार कश्यप ने बताया वन्यजीवों के मौत का कारण

विधायक शेषराज हरबंस ने पूछा कि इस मामले में किसी अधिकारी और डॉक्टर के लापरवाही सामने आई है क्या?
इस पर मंत्री ने सेंट्रल जू अथॉरिटी से इसकी जांच कराने का ऐलान किया। डॉ. राकेश वर्मा और कंपाउंडर सोनल मिश्रा
के खिलाफ को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि किसी बेदाग और
कुशल डॉक्टर को वहां भेजे।

Related Articles

Back to top button