47 वी अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल योग प्रतियोगिता-2024 का शुभारंभ

रायपुर- 20 अगस्त, 2024 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के मंडल मुख्यालय रायपुर मे 47 वी अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल योग प्रतियोगिता-2024 का आयोजन दिनांक 20.08.2024 से किया गया है, यह योग प्रतियोगिता डब्लुआरएस रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन मे हो रही है । इस प्रतियोगिता को उम्र के अनुसार 06 केटेगरीयों मे रखा गया है – 18-21 वर्ष, 22-25 वर्ष, 26-30 वर्ष, 31-35 वर्ष, 36-45 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र। दिनांक 20.08.2024 को इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियो के द्वारा अपनी कला के हुनर को सम्माननीय जूरी मेंबर और आम लोगो के सामने के प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल के बल सदस्यों, रेल कर्मचारीयों एवं आम नागरिकों को अपने जीवन मे योग को अपनाकर जीवनशैली मे सुधार करने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया जा रहा है *‘‘करो योग रहो निरोग‘‘
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी उपस्थित रहे



