छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आरोपी राहुल शर्मा धारदार चाकू लेकर लोगो को डराते धमकाते मिलने पर अवैध हथियार के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

आरोपी दिनांक 06.08.2024 को डबरी तालाब के पास आने जाने वाले लोगो को धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में मुखबीरों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू से साथ किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के विरूद्ध किया गया थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 628/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध ।

सच तक इंडिया रायपुर – दिनांक 06.08.2024 के 12:00 बजे थाना टिकरापारा को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुई की डबरी तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा संयुक्त टीम तैयार किया गया टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आरोपी राहुल शर्मा पिता परिहार शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी अयोध्या नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध 628/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-राहुल शर्मा पिता परिहार शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी अयोध्या नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छ.ग.

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, प्रधान आरक्षक देव शरण साहू, एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button