छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मैंगो फेस्ट: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई समाज सेविका सावित्री जगत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। अंबुजा मॉल में रविवार को मैंगो फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसके आयोजक अनिल जोतसिंघानी रहे। मैंगो फेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका सावित्री जगत शामिल हुई। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्चों और महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए यह बहुत ही सार्थक कार्यक्रम है। मैंगो फेस्ट के माध्यम से सभी को एक मंच मिला, जिससे कुकिंग, फैशन शो और अन्य स्पर्धाएं हुई, जिससे फेस्ट के आयोजन में चार चांद लग गए।

मैंगो फेस्ट में मुख्य अतिथि सावित्री जगत ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों को आम, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। फेस्ट में विक्की लोहाना, डॉ. संयुक्ता गांधी, स्मिता पांडे, मोनिका साहू, प्रिया लालवानी, निलेश सोनी, सुरभि, धीरज, आदर्श व उनकी टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button