छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी में एम्स रायपुर  के गेट नंबर-4 के पास ई-रिक्शा में रखकर प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। युवराज सिंह और वाजिद खान के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के एम्स के पास कुछ युवक नशीली सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर एसीसीयू और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कोटा कृष्णा नगर निवासी युवराज सिंह और वाजिद खान को गिरफ्तार किया। जांच में ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई।

1.प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ 2 गिरफ्तार
2.भिलाई से लाकर रायपुर में करते थे सप्लाई
3.ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह सिरप उन्हें भिलाई से सप्लाई की जाती थी और वे रायपुर में इसकी बिक्री करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button