छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रसोईया संघ का महासम्मेलन आयोजित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलू दीदी के तत्वाधान में रसोईया संघ का महासम्मेलन आरंग में हुआ। जिसमें मोदी की गारंटी के तहत 100 दिन में रसोईया का वेतन 50% करने वादा अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। जब सरकार में नहीं थे तो भाजपा के कई नेताओं द्वारा मंच में जाकर रसोईया का वेतन वृद्धि करने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था।रसोईया दीदी बहुत अल्प वेतन में काम करते हैं। मोदी के गारंटी के तहत रसोईया दीदी का मांग जल्द से जल्द पूरा हो ताकि रसोईया का बेहतर भविष्य हो सके। मुख्य रूप से समर्थन देने के लिए श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुब्रत विश्वास , प्रदेश महासचिव श्री चुम्मन लाल साहू , प्रदेश सह सचिव नोहर टंडन जी संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि गड़पाले, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी ,सर्व नियमित शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रसोईया दीदीयो के प्रदेश महासम्मेलन में सम्मिलित हुए और उनकी मांगों को जायज बताते हुए जल्द से जल्द की मांग को पूरा करवाने का विश्वास दिलाया। भाजपा के प्रवक्ता श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी एवं भारती वर्मा डायरेक्टर मुख्य रूप में शामिल हुए रसोइयों दीदी के महासम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया कि मोदी की गारंटी के तहत हर काम
होगा।रसोईया दीदीयो का 50% वेतन वृद्धि जल्द से जल्द किया जाएगा। मोदी है तो मुमकिन है का नारा देते हुए मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

आज के सम्मेलन में सभी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए एवं बीजेपी के जितने भी नेता शामिल हुए एवं सभी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए तहे दिल से धन्यवाद करते हैं सभी रसोइया

Related Articles

Back to top button