महंगी बिजली के विरोध में आप का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कल

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर की वृद्धि के विरोध में कल 4 नवम्बर को रायपुर में नलघर चौक, रायपुर प्रेस क्लब के सामने दोपहर 1 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आम जनता की परेशानी को नज़र अंदाज कर रही है छत्तीसगढ़ की जनता अनाप शनाप बिजली के बिलों से त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा जनता को हो रही इन परेशानियों पर कल प्रदेशव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर/एसडीएम के द्वारा कर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बजाय बिजली महँगी करना समझ से परे है। कहा जा रहा है कि वितरण कंपनी को घाटा हो रहा था इस कारण बिजली दर बढ़ाई गयी है।

प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि सरकार जानबूझकर गलत डाटा पेश कर रही है सरकार भ्रष्टाचार कर रही है निजी उद्योगपतियों से बिजली खरीदने का और उनको फायदा पहुँचाने की नीति है।सरकार वितरण कंपनी की लागत कम करें। पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारा, उत्पादन हमारा तो रेट ज्यादा क्यों?सरकार लाइन लॉस 15-20% बताती है जबकि 3% से ज्यादा लाइन लॉस नहीं होता है। वहीं बड़े-बड़े व्यापारियों का, नेताओं का करोड़ों बिजली बिल बकाया है। उनसे वसूली ना कर सरकार गरीब लोगों को परेशान कर रही है। विद्युत कंपनी छत्तीसगढ़ की जनता की जेब काटने का काम कर रही है।



