मंडल टास्क टीम, आरपीएफ पोस्ट रायपुर और जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन आये 02 पॉकेटमार के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में

सच तक इंडिया रायपुर – 16 दिसम्बर, 2024 वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री रमन कुमार, रेसुब रायपुर के दिशा निर्देशन एवम् मार्गदर्शन में,पोस्ट प्रभारी रायपुर के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम , आरपीएफ पोस्ट रायपुर व जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से दिनांक -14.12.24 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 05, एफ ओ बी के नीचे ,गस्त एवम चेकिंग के दौरान समय 12.00 बजे 02 आदतन बदमाश पॉकेटमार को संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर जीआरपी पुलिस थाना रायपुर लेकर गये पूछताछ में बताये कि यात्रियों के मोबाइल /पर्स चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन में आये थे और स्टेशन में यात्रियों के बीच उपद्रव कर रहे थे नाम पता पूछने पर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!(1) सत्य प्रकाश भारती उर्फ आशीष पिता रमेश भारती उम्र 20 साल, निवासी राम नगर नगर, रेवा किराना स्टोर गली,थाना गुढियारी,जिला रायपुर (छ ग)
(2) लकेश्वर प्रसाद साहू उर्फ लक्की पिता भागवत राम साहू उम्र 32 साल, निवासी ग्राम खटिया पाटी, पुराना सचिव पारा,थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार (छ ग) का रहने वाला बताये जिस पर जीआरपी थाना रायपुर द्वारा दोनों के विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक 67/24 धारा 170,126,135(3) BNSS दिनांक 14.12.2024 का मामला दर्ज कर दोनों को माननीय एसडीएम न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।




