छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़-कुम्हारी के पास मजदूरों से भरी बस दुघर्टना ग्रस्त 15 मजदूरों की मौत 15 से अधिक घायल …अधिकाश मजदूर भिलाई निवासी है..घायलों का उपचार एम्स रायपुर मे जारी है. मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया। केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक जताया है। मृतकों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 15 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।

Related Articles

Back to top button