छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में रक्तदान का महाकुंभ में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू वित्त मंत्री ओपी चौधरी कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सही कई विधायक एवं सांसद

रक्तदान का महाकुंभ में 202 यूनिट रक्त हुआ संगृहीत साथ ही छत्तीसगढ़ माटी के 25 रत्नों का किया गया सम्मान हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का महाकुंभ से मिलेगी जरूरतमंद को मदद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाली सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में रक्तदान का महाकुंभ एवं छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा , सांसद विजय बघेल ,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,ए आई जी संजय शर्मा ,डॉक्टर देवेंद्र नायक, डाक्टर विवेक केशरवानी, डॉक्टर जितेंद्र सराफ एवं कई डॉक्टर्स कई पुलिस अधिकारीगण, कई सामाजिक संस्थाएं शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात राज्यगीत हुआ स्वागत उद्बोधन रत्न सम्मान का सिलसिला दिनभर चलता रहा। मंचस अतिथि में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रमुख मार्गदर्शक सुनील रामदास अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, रमेश अग्रवाल ,प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, विन्नी सलूजा , सुनीता पांडे, उदित अग्रवाल, रजत अग्रवाल रहे।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम की तैयारी विगत कई दिनों से की जा रही थी जिसका परिणाम आज शानदार आयोजन के सफलता से हुआ।
तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा – हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा निरंतर ही रक्तदान पर्यावरण क्षेत्र में कार्य किया जाता है रक्तदान सबसे पुण्य का कार्य है हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ अतुलनीय कार्य पूरे देश में कर रहा है में संस्था के सभी युवा साथियों को माताओं को इस नेक कार्य के लिए नमन करता हु।

ओपी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा

गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा – करोना महामारी जैसी वैश्विक स्थिति में आपने अपनी संस्था की नींव रखी जो आज आप सब इतने विशाल वृक्ष के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है।आज मुझे यहां आकर बहुत ही सौभाग्यशाली प्रतीत हो रहा है रक्तदान महादान है जीवनदान है में अंकित अग्रवाल एवं उनके टिम के समस्त साथियों को बधाई देता हु। विजय बघेल ने कहा – हेल्पिंग हैंड्स परिवार मेरा भी परिवार है आज से 3 साल पहले से में आप सबसे जुड़ा हु। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन मेडिकल क्षेत्र , शिक्षा क्षेत्र , पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्य कर समाज के जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रहा है। मानवसेवा करना हर किसी के बस की बात नहीं है पर आप जैसे लोग इस पुनीत कार्य को रोजाना करते है आप सभी को मेरा नमन है।

अनुज शर्मा ने कहा – मुझे रक्तदान का महाकुंभ में शामिल होकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस हो रहा है कि में आज समाज के सभी रत्नों के बीच में हु। रक्तदान जीवनदान है। इस शानदार सफल आयोजन हेतु हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, बबीता अग्रवाल ,विन्नी सलूजा, उदित अग्रवाल , रजत अग्रवाल, सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल ने सभी अतिथियों का एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के कोर टिम से भारती मोदी, अल्पना शर्मा, विवेक श्रीवास्तव,अंकित चौधरी , विवेक सान्याल ,अनामिका मिश्रा , अमित केडिया , वर्षा अग्रवाल, डिंपल झाझरिया, श्रुति श्रीवास्तव, पुष्पा लाहोटी, कोपल बोथवल, मयंक जैन , नमन अग्रवाल , रिद्धि अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, जसप्रीत कौर , सेजल खंडेलवाल , अनुष्का अग्रवाल ,सुमित अग्रवाल ,मनीष अग्रसल,राहुल अग्रवाल ,नीलम अग्रवाल, काजल अग्रवाल , अविनाश बोस, सुजाता अग्रवाल,कशिश राजपूत , विशा , अनुष्का एवं नए सदस्य में दीपक अग्रवाल बिलासपुर की टिम एवं आशा अग्रवाल खरसिया की टिम सामिल रही।

Related Articles

Back to top button