छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बिग ब्रेकिंग: बीजापुर में मुठभेड़ जारी, जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, हथियार भी किए बरामद

सच तक इंडिया रायपुर बीजापुर। बस्तर में पहले चरण के चुनाव के बाद एक बार फिर पुलिस एक्शन में है. भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है. अब तक एक नक्सली मारा गया है, वहीं हथियार भी बरामद किए गए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ जारी है. जवानों के बाहर आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी. कुछ दिन पहले कांकेर में मारे गए थे 29 नक्सली कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए. अब नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है. साथ ही धमकी दी है कि सभी भाजपा नेताओं को वे जल्द ही जन अदालत लगाकर सजा देंगे. नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ में पुलिस ने उनके 29 साथियों की हत्या की है. इसी के विरोध में उन्होंने 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिला बंद करने का ऐलान किया है. नक्सलियों की उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी किया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button