छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग… आज हो रहा उनका अंतिम संस्कार

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का उनके गृह ग्राम कुरुदडीह में कुछ ही समय बाद रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नंद कुमार बघेल लंबे समय से बीमार थे। रायपुर में इलाज के दौरान 8 जनवरी को उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार से पहले बघेल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या लोग पहुंचे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निधन के बाद भूपेश बघेल ने पिता के शव को पाटन के कुरुदडीह गांव स्थित उनके पाटन सदन में रखा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहन अमेरिका से 10 जनवरी को छत्तीसगढ़ पहुंची। उसके बाद नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार 10 जनवरी को किया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में दिया था। इधर क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ सियासत से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भाजपा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता पाटन सदन पहंचे तो वहीं बुधवार सुबह से कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और अध्यक्ष सहित अन्य का जमावड़ा रहा। नंदकुमार बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। सोमवार सुबह 6 बजे रायपुर के बालाजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। नंदकुमार बघेल को ब्रेन और स्पाइन से संबंधित पुरानी बीमारी थी। ब्रेन में खून का थक्का जम जाने से उन्हें 21 अक्टूबर 2023 को रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही उन्हें निमोनिया और पूरे शरीर में इंफेक्शन होने की भी शिकायत थी।

Related Articles

Back to top button