छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

निजात अभियान के तहत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की कार्यवाही

अवैध रूप से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी सागर मंधानी उर्फ गोलू गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पी.डब्ल्यू.डी. ब्रीज स्थित लोटस शो-रूम के पास एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगेहाथ।

आरोपी के पास से हरियाणा निर्मित अलग-अलग कम्पनियों के अंग्रेजी शराब हुई है बरामद।

आरोपी हरियाणा से कोरियर के माध्यम से मंगाता था अवैध शराब को तथा रखता था अपने घर में छिपाकर।

आरोपी के निशानदेही पर कब्जे से विभिन्न कम्पनियों की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब कुल 50 नग बोतल की गई है जप्त।

अवैध रूप से शराब बिक्री में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये

आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 415/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 29.10.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पी.डब्ल्यू.डी. ब्रीज स्थित लोटस शो-रूम के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में हरियाणा निर्मित शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये एक्टिवा वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सांगर मंधानी उर्फ गोलू निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा एक्टिवा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न कम्पनियों के अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में सागर मंधानी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा टीम के सदस्यों को किसी प्रकार को काई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर गुमराह किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह हरियाणा से विभिन्न कम्पनी की अंग्रेजी शराब कोरियर के माध्यम से मंगवाता था सभी पार्सल उसे थर्माकोल के बंद बक्से में प्राप्त होने पर उन्हें अपने घर में रखता था तथा एक-एक कर मांग के अनुसार अपनी एक्टिवा वाहन में सवार होकर बिक्री करता था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सागर मंधानी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर *कब्जे से विभिन्न कम्पनियों की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब कुल 50 नग बोतल एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन सी जी/04/एच डब्ल्यू/7970 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 415/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – सागर मंधानी उर्फ गोलू पिता राजेश कुमार मंधानी उम्र 24 साल निवासी बजाज कॉलोनी सेक्टर 01 म.नं. सी 60 गुरूकुल विद्यालय के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

कार्यवाही मे एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, रविकांत पाण्डेय, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, हरजीत सिंह, कमल धनगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button