नर्सिंग , होम केयर ट्रेनिंग एवं सिक्युरिटी गार्ड के लिए 4 फरवरी को रोजगार मेला
तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओ के लिए विशेष अवसर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर।आठवी एवं उससे अधिक पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों , तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराने का सुनहरा अवसर प्रदान कराने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर अपने सहयोगी इक्विटास डेवलपमेंट इनिशिएटिव ट्रस्ट के साथ मिलकर 4 फरवरी को रोटरी क्लब जलविहार कालोनी रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन कर रही है । इसमें हेल्थकेयर , होमकेयर , नर्सिंग , सिक्युरिटी गार्ड आदि पदों के लिए रोजगार उपलब्ध है । 2050 हेल्थ केयर , स्मार्ट सिक्युरिटी सर्विसेस , कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्रा लि , कंपनियां एक ही स्थान पर साक्षात्कार लेंगी । वेतन नर्सिंग आदि ट्रेनिंग हेतु 10000 से प्रारंभ एवं सिक्युरिटी सर्विसेस के लिए 15000 एवं अधिक है ।
ये रोजगार रायपुर या छत्तीसगढ़ राज्य के लिए हैं ।
तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी अपना आवेदन पत्र , आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो , अनुभव प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं ।



