छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
Trending

नंद कुमार पंसारी बने रायपुर केंद्र अध्यक्ष

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।छत्तीसगढ़ बरई (तम्बोली) समाज रायपुर केंद्र अध्यक्ष का चुनाव सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति में रविवार 04 जून को सम्पन्न हुआ जिसमें नंद कुमार पंसारी ने फिर जीत दर्ज करते हुए केंद्र अध्यक्ष का चुनाव जीता,नंद कुमार पूर्व में भी रायपुर केंद्र के अध्यक्ष रह चुके है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ बरई (तम्बोली) समाज महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधीर आजाद तम्बोली ने जारी विज्ञप्ति में बताया की
रविवार को हुए चुनाव में नंद कुमार पंसारी व श्याम पंसारी ने दावेदारी की जिसमे केंद्र अध्यक्ष पद के दोनो दावेदारों ने समाज के समक्ष अपने विचार,योजनाओं के साथ अपनी बात को रखा और समर्थन मांगा। जिसके पश्चात मतदान हुआ और नंद कुमार पंसारी विजयी हुए,सभी सदस्यों ने उन्हें जीत की बधाई दी। नंद कुमार पंसारी ने समाज हित में सभी को साथ लेकर सामाजिक कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button