धारदार चाकू के साथ आरोपी रोहन तांडी गिरफ्तार

आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट , मारपीट, एनडीपीएस में रह चुका है जेल में निरुद्ध
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर दिनाक 12.09.2024 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रातर्गत उड़िया बस्ती कालीबाड़ी के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है,आने जाने वाले लोगो को भी डरा रहा है।जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो अपना नाम रोहन तांडी पिता स्व.नकुल तांडी उम्र 25 साल निवासी वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया । जिसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 274/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
नाम आरोपी-रोहन तांडी पिता स्व.नकुल तांडी उम्र 25 साल निवासी वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर
जप्ती:- लोहे का धारदार चाकू 01 नग



