प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

उज्जैन–इंदौर रोड पर बन रहे फ्लाईओवर में सेफ्टी फेल, सरियो का जाल मजदूर पर गिरने से हो गई मौत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उज्जैन। उज्जैन–इंदौर मार्ग (एसएच-59) पर सिक्सलेन निर्माण को विकास की बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन इसी परियोजना ने शनिवार को एक मजदूर की जान ले ली। होटल शांति पैलेस तिराहा स्थित फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर स्ट्रक्चर कार्य के दौरान सरियों का जाल मजदूर पर गिर गया, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई।

यह हादसा किसी तकनीकी चूक से अधिक, निर्माण स्थल पर बरती जा रही घोर लापरवाही का परिणाम रहा। मजदूर बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था। लगातार चेतावनियों, मीडिया रिपोर्ट और नियमों के बावजूद सेफ्टी मानकों की अनदेखी जारी रही।

Related Articles

Back to top button