प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा के निहामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्दों की तलाश में छापेमारी

सच तक इंडिया रायपुर जम्मू -कश्मीर। पुलवामा जिले के निहामा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार सुबह कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।

इससे पहले, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।

Related Articles

Back to top button