छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 5 अक्टूबर को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारियों का प्रदेश अध्यक्ष पद का बहूचर्चित चुनाव 5 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नामांकन 28 सितंबर तक भरे जाएंगे और नाम वापसी भी इसी दिन होंगे वन कर्मचारी नेता संतोष समंत राय और पवन पिल्लै विनोद मिश्रा मनीष कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन मे लगभग 9,000 प्राथमिक सदस्य होते है जिसमे से 110 सदस्य मतदान करेंगे राज्य के पांचों संभागों से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हो रहे है इस चुनाव में युवा प्रत्याशी अजित दुबे सबसे प्रबल दावेदारी कर रहे है इनके चनावी एजेंडे जैसे वेतन वृद्धि, सेटअप मे परिवर्तन, वसूली प्रथा को समाप्त करना, कर्मचारियों के आवास सुविधाएं, प्रान्त का हेड कॉवाटर रायपुर मे होना, प्रमोशन मे तेजी लाना,आदि मुद्दे को भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। निर्वाचन अधिकारी के रूप में कमल वर्मा कार्य करेंगे, राज्य फ्रेडेशन अधिकारी कर्मचारी संगठन के मुखिया है। इस चुनाव को लेकर कर्मचारियों में अपने नये नेता को लेकर उत्साह और सरगर्मी का माहौल बना हुआ है। 5 अक्टूबर को मत पेटी की गिनती होगी।



