(Basant Panchami 2026) उन विद्यार्थियों और साधकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बसंत पंचमी केवल ऋतुओं के परिवर्तन का संदेश नहीं, बल्कि चेतना के पुनर्जागरण का पर्व है। यह दिन उस आदिशक्ति ‘मां सरस्वती’ को समर्पित है, जिनकी वीणा की झंकार से सृष्टि को शब्द और संगीत मिले। साल 2026 में 23 जनवरी को मनाया जाने वाला यह उत्सव (Basant Panchami 2026) उन विद्यार्थियों और साधकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो ज्ञान के शिखर को छूना चाहते हैं।

विशेषकर उन छात्रों के लिए, जिनकी परीक्षाएं दहलीज पर खड़ी हैं या जो एकाग्रता की कमी से जूझ रहे हैं, शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से किए गए जप न केवल बुद्धि को कुशाग्र करते हैं, बल्कि वाणी में भी मां सरस्वती का वास सुनिश्चित करते हैं। आइए, इस शुभ अवसर पर भगवती सरस्वती के उन 108 दिव्य नामों का स्मरण करें…



