वर्तमान समय में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर जोड़ों और हड्डियों पर पड़ता है

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती जीवनशैली के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पहले जहां हड्डी रोग उम्र बढ़ने के साथ दिखाई देते थे, अब वही दिक्कतें कम उम्र में ही सामने आने लगी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गलत खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लंबे समय तक बैठकर काम करना इसकी मुख्य वजह है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम बदलने के साथ बढ़ता है जोड़ों का दर्द
वर्तमान समय में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर जोड़ों और हड्डियों पर पड़ता है। ठंड के मौसम में गाठिया (आर्थराइटिस) से पीड़ित मरीजों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस दौरान जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या अधिक बढ़ जाती है।
इन उपायों से मिल सकती है राहत
हड्डियों को मजबूत रखने और दर्द से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। जोड़ों की गरम सिकाई करने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही पाचन को दुरुस्त रखने वाला संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाना फायदेमंद साबित होता है।
धूम्रपान और शराब से करें दूरी
धूम्रपान और शराब का सेवन भी हड्डियों को कमजोर बनाता है। ये आदतें धीरे-धीरे हड्डियों की मजबूती को खत्म कर देती हैं। इसलिए हड्डी रोगों से बचने के लिए इन बुरी आदतों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है।



