रायपुर प्रेस क्लब का अगला अध्यक्ष कौन? 13 जनवरी को वोटिंग, प्रतिष्ठा और वर्चस्व की लड़ाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव इस बार बेहद खास हो गया है, क्योंकि यह पूरे छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता की दिशा और दशा तय करने वाला मुकाबला बनने जा रहा है। 13 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले प्रचार अपने चरम पर है। राजधानी रायपुर के सबसे प्रभावशाली पत्रकार संगठन की कमान किसके हाथ जाएगी, इसे लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। बैनर-पोस्टर, जनसंपर्क और समर्थन जुटाने की होड़ ने इस चुनाव को विधानसभा चुनाव जैसा रंग दे दिया है।
रायपुर प्रेस क्लब चुनावी गणित:
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होना है और उसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी। इस बार कुल 37 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 784 मतदाता कल करेंगे। इस चुनाव सम्बंधित आसपास की सड़कों में पोस्टर और बैनर की बाढ़ सी आ गयी है। हर उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है।
मतदाताओं का मन:
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर मतदाताओं का कहना है कि पिछले कार्यकाल में कुछ काम हुए, कुछ अधूरे रह गए, अब जरूरत है एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की। इस बार चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे आवास, बीमा, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा हैं। राजनीति से ऊपर उठकर प्रेस क्लब और पत्रकारों के हित में काम करने वाला ही चुना जायेगा।
बहरहाल रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव का फैसला 13 जनवरी को 784 मतदाता तय करेंगे।



