प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का CM, आज शपथ ग्रहण

सच तक इंडिया रायपुर दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेदिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आतिशी शनिवार शाम साढ़े 4 बजे पांच कैबिनेट मंत्रियों (सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इरमान हुसैन और मुकेश अहलावत) के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले आतिशी ने एलजी से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। केजरीवाल के प्रस्ताव को ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था।

केजरीवाल ने दिया इस्तीफा

केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे। इसके बाद उन्होंने एलजी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के पास आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं। वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं।

Related Articles

Back to top button