छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध शराब के साथ आरोपीया कमलेश्वरी बाई भारती निवासी चंण्डी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी बिकी करने वाले लोगो पर कार्यवाही करनें निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कम में दिनांक 31.03.2024 को थाना *अभनपुर पुलिस टीम* को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंण्डी मे एक महिला अवैध रूप से अपने घर बाडी मे शराब को छिपाकर बिकी करने रखी है जिस पर थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम कमलेश्वरी बाई भारती पति भागी भारती उम्र 50 वर्ष साकिन चंण्डी भाटापारा थाना अभनपुर जिला रायपुर का होना बतायी। आरोपीया द्वारा अपने घर बाडी के *जमीन के अन्दर गडडे मे* से निकालकर एक प्लास्टिक बोरी में *39 पौवा देशी मदिरा शराब* प्रत्येक मे 180 एम. एल. शराब सीलबंद जुमला *7.02 बल्क लीटर* किमति 4,290 रू. रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिकी करने के संबध में आरोपीया कमलेश्वरी बाई भारती से वैद्य दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यो को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपीया कमलेश्वरी बाई भारती को गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार कर आरोपीया के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर थाना अभनपुर में अपराध कमांक 152/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button