अंबिकापुर : नशे की हालत में युवक ने अपने ही घर में लगाई आग घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपने ही घर को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमापारा निवासी नाथूराम पैकरा ने रविवार करीब 4 बजे घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में घर पहुंचकर आग लगा दी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में घर के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



