छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज, 7 दिन और हिरासत में रहेंगे

सच तक इंडिया रायपुर बलौदाबाजार। भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका आज खारिज कर दी गई है। विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार तोड़फोड़ और आगजनी केस में गिरफ्तार किया गया था। आज उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही थी, जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें 7 दिन और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. सुबह 5 बजे से ही बलौदबाजार पुलिस विधायक के भिलाई स्थित सेक्टर 5 निवास पर पहुंच गई थी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान सैकड़ों विधायक समर्थक भी पहुंचे. जमकर नारेबाजी होने लगी. विधायक ने सोशल मीडिया पर साय सरकार पर आरोप लगाते हुए सतनामी समाज के युवाओं के लिए आगे भी लड़ाई जारी रखने का दावा किया. लगभग शाम 7 बजे देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button