रायपुर : छग के माटीपुत्र ‘आप’ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

सच तक इंडिया रायपुर : आज 04 अक्टूबर 2024 को आम आदमी पार्टी के रायपुर प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी स्थित कार्यालय में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियाँ मनाई।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी, प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह जी,प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी और प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी जी डॉ पाठक जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें दी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने बताया कि डॉ. संदीप पाठक जी वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हैं और ‘आप’ के राष्ट्रीय लोकप्रिय नेताओं मे से एक हैं,जो छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटाहा गाँव में कृषक माता-पिता के यहाँ जन्मे हैं। डॉ. पाठक जी अपनी असाधारण समझ और मजबूत संगठनात्मक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। डॉ. पाठक जी ने भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे से शिक्षा प्राप्त की है। डॉक्टरेट की पढ़ाई के बाद डॉ. पाठक जी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी से शोध किया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में डॉ संदीप पाठक जी की अच्छी पकड़ है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह जी,रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान जी,लोकसभा सचिव प्रदुमन जी, संजय गुप्ता जी, एम एम हैदरी जी,रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद जी, लक्ष्मण सेन, सुरेन्द्र बिसेन, मो. काशिफ उपस्थित रहे।



