छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में मनाई होली… 

सच तक इंडिया रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के साथ होली मनाई। विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ वासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सद्गुणों को अपनाएं : सीएम विष्णुदेव साय होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं।

वहीं सीएम ने आगे कहा कि आइये होलिका दहन के अवसर पर हम जीवन में मैत्री, सद्भाव, आस्था, नैतिकता, पारदर्शिता एवं शुचिता जैसे सद्गुणों को अपनाएं। साथ ही बस्तर में चुनाव के बीच त्योहार मनाए जाने को लेकर सीएम साय ने कहा कि सबको चौकस किए हैं, त्योहार शांति पूर्वक निपटे

Related Articles

Back to top button