छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा आउटबाउंड कार्गो सेवा के माध्यम से डाक थैलों का प्रेषण आरंभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा डाक प्रेषण/वितरण व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समयबद्ध, पारेषण में तेजी लाने तथा दक्ष बनाने हेतु स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर (छत्तीसगढ़) से भारत के विभिन्न स्थानों के लिए आउटबाउंड कार्गो सेवा के माध्यम से डाक थैलों का प्रेषण आरंभ किया गया I

डाक विभाग एवं सिविल एविएशन विभाग भारत सरकार के मध्य डाक पारेषण हेतु हुए समझौते के तहत स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर (छत्तीसगढ़) से भारत के विभिन्न स्थानों के लिए आउटबाउंड कार्गो सेवा के माध्यम से डाक थैलों का पारेषण दिनांक 21.11.2025 (शुक्रवार) से पुनः आरंभ कर दिया गया है I जिससे छत्तीसगढ़ परिमंडल के विभिन्न डाकघरों से बुक हुए स्पीड पोस्ट एवं स्पीड पोस्ट पार्सल के पारेषण में गति आयेगी एवं स्पीड पोस्ट आर्टिकल वितरण डाकघर हेतु जल्द पहुंचेगा जिससे वितरण में और भी तेजी आएगी और संबंधित प्राप्तकर्ता को उनकी डाक समयबद्ध मिल पायेगा I

वर्तमान में उक्त सीधे प्रेषण दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, भुबनेश्वर, इंदौर, पुणे, अहमदाबाद एवं रैंप सुविधा के तहत गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और कोच्ची स्थानों के लिए किया जा रहा है I
भारतीय डाक विभाग निरंतर आधुनिक तकनीक और मानव संसाधनों के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button