छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नये तरीके की धान खरीदी : जितना कर्ज लिया उतने का धान लिया बाकी ख़राब धान बोलकर वापिस लौटाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जड़ों पर है लेकिन प्रदेश में धान खरीदी में भारी अवस्था फैली हुई है। धान खरीदी केंद्र के माध्यम से सरकार केवल अपने पैसे जो किसानों को लोन दिया है सिर्फ उतने रकम की ही धान खरीदी कर रही है! और बाकी धान को क्वालिटी खराब होने का बहाना कर धान खरीदी केंद्र की समितियों के माध्यम से खरीदने से मना कर रही है ।

इसका ताजा उदाहरण ग्राम मोहरा विकासखंड सिमगा जिला बलौदाबाजार का सामने आया है जिसमे किसान के द्वारा धान बेचने धान खरीदी केन्द्र जाने पर धान की क्वालिटी खराब होने व न खरीदने की बात करते हुए उस किसान के कर्ज चुकता होजाने के पूर्ती धान खरीदने के पश्चात उस किसान के धान को खरीदने से मना कर दिया जा रहा है जिसे लेकर किसान अपने बचत धान के साथ उसी धान मंडी पर रात बिताने को मजबूर है।

इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर जांगड़े ने जब बलौदाबाजार sdm , तहसीलदार एवं पटवारी तक बात करने एवं मामले से अवगत कराने के पश्चात किसान का धान अभी तक नही खरीदा गया। इस भारी अव्यवस्था और मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष आज धान खरीदी केंद्र पर धरने पर बैठ गए ।

वही लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने बताया कि मेरे द्वारा भी sdm साहब को मामले से अवगत करा दिया गया है किंतु किसान का धान अभी तक नही खरीदा गया है अज़ीम खान ने कहा कि यदि किसान का धान नही खरीदा जाता है तो पूरे रायपुर लोकसभा के साथियों के साथ ग्राम मोहरा धान खरीदी केंद्र पर अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ जाएंगे । सरकार की मनमानी नही चलेगी किसानों से वसूली नही होनी देंगे।

किसानों के धान खरीदी केंद्र की समितियों के द्वारा की जा रही मनमानी के चलते किसान परेशान हो रहा है जिसका चाहे खरीद रहे है और जिसका चाहे खरीदने से मना कर दे रहे है जिसके विरोध में आज बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष के साथ बलौदाबाजार बाजार के साथी ग्राम मोहरा के धान खरीदी केंद्र पर धरने पर बैठे है यदि खरीदी केंद्र में स्तिथि नही सुधरेगी तो पूरे रायपुर लोकसभा अंतर्गत सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी बलौदाबाजार पहुच किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।

Related Articles

Back to top button