छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो पुल से गिरी, 2 लोगों की मौत, 9 घायल

सच तक इंडिया रायपुर बलरामपुर। भेड़ाघाट मुख्य मार्ग में रविवार रात तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो पुल के नीचे गिर गई। हादसे में 2 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के माहोरा सिसौली के रहने वाले बलरामपुर जिले के तातापानी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला देखने के लिए आए थे। सभी बीती रात स्कॉर्पियो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भेड़ाघाट मुख्य मार्ग में तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में कृष्ण पैकरा और यशोदा की मौके पर मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी राजपुर में करने के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button